कोरोना से जंग में मिल रही कामयाबी, 28 दिन से 16 जिलों में नहीं मिला कोई नया केस – Corona virus mha health department joint pc lockdwon covid 19

  • ‘रेड और ऑरेंज जोन में लगातार सतर्कता बरती जा रही’
  • कोरोना मरीजों की संख्या 27,892: स्वास्थ्य मंत्रालय
  • मनरेगा के तहत काम तेजी से चल रहाः गृह मंत्रालय

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस समय देश में 40 दिन का लॉकडाउन है और यह 3 मई को खत्म हो रहा है. गृह मंत्रालय के साथ साझा प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 16 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है जबकि 3 जिले ऐसे भी हैं जहां कोई कोरोना केस नहीं आया. वहीं गृह मंत्रालय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान देश की 80 फीसदी मंडियों का संचालन शुरू किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 16 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है. जबकि 14 दिनों में 85 जिलों में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है. 3 जिले ऐसे भी हैं, जहां कोई केस सामने नहीं आया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना को लेकर मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है. अभी रिकवरी रेट 22.71 फीसदी हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या 27,892 हो गई है. देश में अब तक कोरोना के 20,835 एक्टिव केस हैं जबकि 6,184 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से ज्यादा केस (1,396 केस) सामने आए. जबकि इस दौरान 381 मरीज ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि रेड और ऑरेंज जोन में लगातार सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना मददगारों को नुकसान पहुंचाने की जरूरत नहीं है. प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना पीड़ितों से भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए.

कुछ गतिविधियों को इजाजतः गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान कुछ गतिविधियों को इजाजत दे दी गई है. कुछ क्षेत्रों में छूट दी गई है. देश की 80 फीसदी मंडियों का संचालन शुरू किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ पीसी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि मनरेगा के तहत काम तेजी से चल रहा है. 2 करोड़ मजदूर काम कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में ईंट-भट्टों पर काम शुरू कर दिया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here