कोरोना से देश में 681 लोगों ने गंवाई जान, जानिए हर प्रदेश का आंकड़ा – Coronavirus india update 23 april covid 19 positive cases death toll

  • देश में कोरोना के 21 हजार 393 केस
  • 16454 एक्टिव के, 4258 लोग हुए ठीक

देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 21 हजार को पार कर गई है. देश में कोरोना केस का कुल आंकड़ा 21 हजार 393 हो गया है. इनमें एक्टिव केस की तादाद 16 हजार 454 है, जबकि कोरोना से देश में अब तक 681 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 हजार 258 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 5652 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 269 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 789 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है. यहां अब तक 2407 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 103 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

तीसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां अब तक 2248 मामले आए हैं, जिसमें 48 की मौत हुई है. इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है. यहां अब तक 1890 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 27 लोगों की मौत हो चुकी है. पांचवें नंबर पर तमिलनाडु हैं. यहां 1629 कंफर्म केस आ चुके हैं, जिसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

वहीं, मध्य प्रदेश में अब तक 1592 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 80 लोगों की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. अब यहां मरीजों की संख्या 1449 हो गई है, जिसमें 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. देश के सात राज्यों में मरीजों का आंकड़ा एक हजार से अधिक है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आंध्र प्रदेश में अब तक 813 मामले (24 की मौत), अंडमान निकोबार में 18 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 35 मामले (एक की मौत), बिहार में 143 मामले (2 की मौत), चंडीगढ़ में 27 मामले, छत्तीसगढ़ में 36 मामले, गोवा में 7 मामले, हरियाणा में 262 मामले (तीन की मौत) और हिमाचल प्रदेश में 40 मामले (एक की मौत) आ चुके हैं.

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 407 मामले (5 की मौत), झारखंड में 49 मामले (3 की मौत), कर्नाटक में 427 मामले (17 की मौत), केरल में 438 मामले (3 की मौत), लद्दाख में 18 मामले, मणिपुर में 2 मामले, मेघालय में 12 मामले (एक की मौत), मिजोरम में एक मामला और ओडिशा में 83 मामले (एक की मौत) सामने आए हैं.

पुदुचेरी में 7 मामले, पंजाब में 251 मामले (16 की मौत), तेलंगाना में 945 मामले (23 की मौत), त्रिपुरा में 2 मामले, उत्तराखंड में 46 मामले, पश्चिम बंगाल में 456 मामले (15 की मौत) सामने आए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here