कोरोनिल पर बोले डॉ हर्षवर्धन- आयुष मंत्रालय कर रहा जांच, बाबा रामदेव से ली जानकारी – Corona virus vaccine coronil baba ramdev ayush ministry dr harshwardhan statement

  • आयुष मंत्रालय ने बाबा रामदेव से सारी जानकारियां ली हैं: हर्षवर्धन
  • ‘बाबा रामदेव की दवा को लेकर सटीक बयान आयुष मंत्रालय दे सकता’

पतंजलि ने कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा किया है. मंगलवार को योग बाबा रामदेव ने इसे लॉन्च किया. लॉन्च होने के साथ ही कोरोनिल नाम की ये दवा विवादों में आ गई. वहीं, इस पूरे मामले पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आयुष मंत्रालय जांच कर रहा है और मुझे पता चला है कि आयुष मंत्रालय ने बाबा रामदेव से सारी जानकारियां हासिल की हैं.

आजतक से खास बातचीत में डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मैंने उसका कोई अध्ययन नहीं किया है. बाबा रामदेव की जो आयुर्वेदिक दवाइयां हैं, उनका अध्ययन आयुष मंत्रालय करता है. और जहां तक मुझे पता है आयुष मंत्रालय ने बाबा रामदेव से सारी जानकारियां ली हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाबा रामदेव की दवा को लेकर सटीक बयान आयुष मंत्रालय ही दे सकता है. मंत्रालय जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें- कोरोना पर बोले हर्षवर्धन, अगले साल तक आ जाएगी वैक्सीन, चिंता करने की जरूरत नहीं

‘बेहतर स्थिति में है भारत’

कोरोना को लेकर डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है. कई एक्सपर्ट्स ने कहा था कि भारत में अब तक 300 मिलियन केस होंगे. दुनिया के मुकाबले भारत में कम केस हैं और मृत्यु दर भी कम है. भारत से ज्यादा रिकवरी रेट सिर्फ रूस की है. हम बेहतर स्थिति में हैं. लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- पतंजलि की कोरोना वायरस की दवा ‘कोरोनिल’ पर आखिर कहां फंस गया पेच?

उन्होंने कहा कि वायरस समय-समय पर आते रहते हैं. चेचक और पोलियो ही ऐसे वायरस हैं जिनको जड़ से समाप्त किया गया. बाकी बीमारियों की तरह कोरोना वायरस भी बना रहेगा. इसके लिए भी अगले साल तक वैक्सीन दी जाएगी. वायरस के कारण हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना पड़ रहा है. दुनिया में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन हमारा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here