छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल. फाइल फोटो.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार ने पुलिस (Police) जवानों को ड्यूटी के दौरान मिलने वाले नाश्ता और भोजन की राशि को बढ़ाया है.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया- भूपेश बघेल ने लगातार ड्यूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों के निःशुल्क नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दरों में वृद्धि करने के निर्देश गृह विभाग को दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए गृह विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के नाश्ता की पूर्व स्वीकृत दर 15 रुपये प्रति प्लेट से बढ़ाकर 20 रूपए प्रति प्लेट कर दिया गया है. इसी तरह दोपहर के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर में 20 रुपये बढ़ा दिया गया है. नाश्ता और भोजन के लिए पूर्व स्वीकृत दरें 8 फरवरी 2013 से लागू थी.
72 हजार जवान तैनात
राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रदेश में 72 हजार पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं. लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने एवं लोगों को महामारी से बचाने के लिए धारा 144 का कड़ाई से पालन कराने का दावा किया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस के जवान जरूरतमंदों को मदद पहुंचाते भी नजर आ रहे हैं.ये भी पढ़ें:
Lockdown में घरेलू हिंसा: कोई बहन को प्याज के लिए मारा, किसी को 60 की उम्र में पति से अलग रहना है
छत्तीसगढ़: अफसरों के इस निर्णय से फैला संक्रमण का दायरा, ग्रीन जोन बनेगा कोरोना का हॉट स्पॉट?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 4, 2020, 5:12 PM IST

