कोलकाताः झगड़े में गुस्साए शख्स ने पड़ोसी के मासूम को नीचे फेंका, मौत – Kolkata man rage throws neighbours children from building dies accused arrest

  • एक पखवाड़े में पड़ोसियों के बीच दूसरी बार लड़ाई हुई
  • 55 साल का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

कोरोना वायरस के तनावग्रस्त माहौल के बीच कोलकाता में एक ह्दय विदारक घटना हुई जिसमें दो पड़ोसियों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और झगड़े से गुस्साए एक शख्स ने पड़ोसी के बच्चे को उठाकर इमारत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

यह घटना कोलकाता के बुर्राबाजार इलाके के 113 नेताजी सुभाष रोड पर हुई. यहां पर एक इमारत में दो पड़ोसियों के बीच एक पखवाड़े में दूसरी बार लड़ाई हुई. आज हुई लड़ाई में एक शख्स इस कदर नाराज हो गया कि उसने पड़ोसी के 2.6 साल के बच्चे को उठाकर चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया.

पहले भी हो चुकी है लड़ाई

बुरी तरह से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन ढाई साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया.

ऐसा नहीं है कि इन पड़ोसियों के बीच पहली बार लड़ाई हुई, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार घटी और इस अप्रत्याशित घटना ने इलाके में हर किसी को हैरान कर दिया.

इसे भी पढ़ें — ग्रेटर नोएडा: नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, 3 महिला समेत 9 लोग घायल

बुर्राबाजार कोलकाता के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में एक है जिसमें पुरानी इमारतों में छोटे-छोटे कमरे हैं और भीड़भाड़ वाले संकरे बाजार वाले क्षेत्र में लाखों लोग रहते हैं.

इसे भी पढ़ें — जीवित मछली निगलते हुए बना रहा था TikTok वीडियो, चली गई जान

इमारत से बच्चे को नीचे फेंकने के आरोपी 55 वर्षीय शिव कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. कोलकाता पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here