कोलकाता: CAA-NRC पर ममता से बोले पीएम मोदी, यहां दूसरे कार्यक्रम, दिल्ली आकर बात करें – Narendra modi west bengal mamata banerjee kolkata caa nrc protest delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की दो दिन की यात्रा पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की.

मुलाकात के दौरान सीएम ममता ने पीएम मोदी से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के मुद्दे पर बात की और कहा कि हम इसके विरोध में हैं. बंगाल सीएए और एनआरसी को स्वीकार नहीं कर रहा है. यह सुनिश्चित होना चाहिए कि कोई भी देश से न निकाला जाए. सरकार को सीएए और एनआरसी पर विचार करना चाहिए.

हालांकि इस मुद्दे पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब देते हुए कहा कि वो यहां किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. इस मुद्दे पर दिल्ली में बात होगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिल्ली आने के लिए भी कहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here