धार जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ऑपरेशन प्रहार के तहत मनावर पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों से जारी कार्रवाई में उमरबन क्षेत्र के खेतो से 67.29 क्विंटल लगभग 25 करोड़ कीमत के 7000 गांजे के पौधे जप्त किए हैं , मामले में जानकारी देते हुए धरमपुरी क्षेत्र के एसडीओपी प्रदीप वाल्टर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि क्षेत्र के 7 खेतों में बड़ी संख्या में कपास तुवर फसल की आड़ में लोग अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहे हैं जिस पर पुलिस द्वारा ड्रोन सहित अन्य तकनीकी के माध्यम से निगाह रखते हुए जंगलों पहाड़ियों के बीच की जा रही अवैध मादक पदार्थ की खेती पर मनावर सहित आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए विगत दिवस 30 अक्टूबर को यहां दबीश दी गई और करीब 7000 पौधे जिनका वजन 67.29 क्विंटल है जिनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 25 करोड रुपए है जप्त किया है तथा चार आरोपियों को पुलिस अभीरक्षा में भी लिया गया है इस मामले में पुलिस लगातार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बाइट – प्रदीप वाल्टर , एसडीओपी धरमपुरी (धार)धार से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट