कोविड-19: हादसे में टूट गया था हाथ, लेकिन कोरोना से निपटने ऐसे मदद कर रहे अब्दुल जब्बार Covid-19: The arm was broken in the accident, but Abdul Jabbar is helping to deal with Corona | sukma – News in Hindi

कोविड-19: हादसे में टूट गया था हाथ, लेकिन कोरोना से निपटने ऐसे मदद कर रहे अब्दुल जब्बार

शेख अब्दुल जब्बार ने कहा कि मास्क की कमी के कारण लोग काफी परेशान हो रहे है.

कोरोना की लड़ाई में हर कोई अपना अपना सहयोग दे रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के सुकमा के कोंटा जहां प्रशासन की मदद करने कई लोग आगे आ रहे हैं.

सुकमा. कुछ साल पहले एक हादसे में मेरा हाथ बुरी तरह टूट गया था, इलाज कराने के बाद सिलाई का काम पूरी तरह छोड़ कर दूसरे काम मे व्यस्त हो गया, लेकिन सुना कि बाजार में मास्क की कमी है उसके बाद मेने मास्क बनाने का फैसला लिया और अब तक 200 मास्क फ्री में बांट चुका हूं. ये दावा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में रहने वाले अब्दुल जब्बार का है. इनका दावा है कि ये कई लोगों को मास्क बांट चुके हैं.

कोरोना की लड़ाई में हर कोई अपना अपना सहयोग दे रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के सुकमा के कोंटा जहां प्रशासन की मदद करने कई लोग आगे आ रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से वहां मास्क की कमी आ रही है. जिसकी जानकारी मिलते ही वहां के निवासी अब्दुल जब्बार ने मास्क सिलने का फैसला लिया. अब्दुल जब्बार जो कि पहले सिलाई का काम करते थे लेकिन एक हादसे में उनका हाथ फेक्चर हो गया था। जिसके बाद सिलाई का काम छोड़ दिया था।

लोगो को परेशानी ना हो इसलिए आई हिम्मत
शेख अब्दुल जब्बार ने कहा कि मास्क की कमी के कारण लोग काफी परेशान हो रहे है, जिसके बाद मेने हिम्मत से काम लेते हुए धीरे धीरे मास्क सिलाई का काम शुरू किया। परिजनों के सहयोग से मैने मास्क बना दिया. न्यूज़18 से चर्चा में शेख अब्दुल जब्बार ने कहा कि अब तक वो 200 मास्क सिलकर बांट दिए हैं और जरूरत पड़ेगी तो मास्क बनाने का काम जारी रखूंगा.ये भी पढ़ें:
कोविड-19: लॉकडाउन में हजामत बनवाने तरस रहे लोग, सैलून संचालकों की भी बढ़ी मुसीबतें

COVID-19: लॉकडाउन में आदिवासियों का राशन लूट रहे नक्सली, हर परिवार से 500 रुपये भी मांग रहे! 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 15, 2020, 6:40 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here