क्यों नहीं आ रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें अब तक का अपडेट – bihar board 10th results 2020 bseb results biharboardonline bihar gov in bseb matric result how to check online lbs

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) 10वीं की परीक्षा के नतीजे आज शाम तक घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि, बोर्ड की ओर से दसवीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन पिछले तीन दिन से लगातार रिजल्ट (Bihar Board BSEB 10th Results) जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं. बता दें कि लंबे इंतजार के बाद भी शुक्रवार यानी 22 मई को बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा नहीं की.

दरअसल, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के 10वीं के रिजल्ट का काफी लंबे समय से इंतजार है. बोर्ड ने रिजल्ट तैयार कर लिया है, रिजल्ट की घोषणा कभी भी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक कॉपी चेकिंग और टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. ऐसे में सभी की नजरें नतीजों की घोषणा पर टिकी हुई हैं.

बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं परीक्षा के नतीजों का ऐलान होते ही 15 लाख छात्रों का लंबा इंतजार भी खत्म हो जाएगा. रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र/छात्राएं बिहार बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar Board BSEB 10th Result 2020: नहीं आया बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ये है अपडेट

बिहार बोर्ड के रिजल्ट (Bihar School Examination Board 10th Class Result) इन वेबसाइट पर क्लिक कर चेक किया जा सकता है.

> Biharboardonline.bihar.gov.in

> Biharboard.online

> onlinebseb.in

> Bsebresult.online

इसके अलावा इन वेबसाइट्स पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं…..

> biharboardonline.com

> bsebssresult.com

> bsebinteredu.in

> results.gov.in

> bsebinteredu.in

>indiaresults.com

> examresults.net

रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स….

1. बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboardonline.in पर जाना होगा.

2. वहां दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

3. सामने दिख रहे बॉक्स में रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सबमिट करें.

4. इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरें और फिर उसे सबमिट कर दें.

5. बटन दबाने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा.

जानकारी के मुताबिक बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की तरह ही 10वीं के रिजल्ट की घोषणा भी बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस के ही करेगा. बिहार बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर BSEB 10वीं के परिणाम को अपलोड करेगा. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here