खरीफ फसलों के लिए बीज एवं उर्वरकों की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करें


खरीफ फसलों के लिए बीज एवं उर्वरकों की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री श्री चौहान


 


भोपाल : सोमवार, मई 24, 2021, 22:25 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरीफ 2021 के लिए किसानों को बीज और उर्वरकों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए। कृषकों को किसान कल्याण की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान खरीफ 2021 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि खरीद 2021 के प्रस्तावित कार्यक्रम में 149.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र खरीफ फसलों से क्षेत्राच्छादित  करने तथा 272 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यूरिया की उपलब्धता 31 मई 2021 तक 5.50 लाख मीट्रिक करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तरह डीएपी की उपलब्धता 4.50 लाख मीट्रिक टन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा डीएपी का प्रदेश के लिए आवंटन बढ़ाने एवं प्रदाय के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया गया है। 


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here