खेल दिबस के मौक़े पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा दद्दा को भारत रत्न जैसा सर्वोच्य सम्मान दिलाने में कोई कमी नही छोड़ेंगे। – Bundelkhand News


झाँसी के हॉकी के महान जादूगर मेजर दद्दा ध्यानचंद को भारत रत्न के सर्वोच्च सम्मान से अब तक विभूषित न किये जाने के मुद्दे पर क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि वह अपने प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे कि हॉकी के महान जादूगर को भारत रत्न जैसा सर्वोच्च सम्मान न मिले। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री से मिलकर दद्दा को भारत रत्न प्रदान किए जाने का न केवल निवेदन किया जाएगा, बल्कि अब तक जो कुछ भी प्रयास हुए हैं, उनमें कहां कमी रही है, यह भी देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर वर्क में अगर कहीं कोई कमी रह गई है, तो उन्हें दूर किया जाएगा, क्योंकि हॉकी के जादूगर ने उस समय पूरे विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित किया था, जब भारत गुलाम था। उन्हीं की वजह से भारत में खेलों को एक पहचान मिली है। क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि वह तो प्रधानमंत्री से निवेदन करेंगे ही, साथ ही साथ पूरे देश की आवाम से भी अपील करेंगे कि वह हॉकी के जादूगर को भारत रत्न प्रदान किए जाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें। हम कोशिश करेंगे कि जो भी निवेदन हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से करेंगे, उसमें लाखों- लाख लोग अपने हस्ताक्षर करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से प्रधानमंत्री खेलों के विकास के लिए तत्पर हैं उसे देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के मुद्दे पर अब और विलंब होगा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here