गांगुली-द्रविड़ ने आज ही किया था डेब्यू, ICC ने उस खास मौके को किया याद – lifes best moment sourav ganguly recalls his test debut tspo

आज ही के दिन (20 जून) 24 साल पहले भारत के दो महान बल्लेबाजों ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. ये दोनों कोई और नहीं, भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली और ‘दीवार’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ थे. गांगुली और द्रविड़ ने 20 जून 1996 को इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में टेस्ट पदार्पण किया था.

आईसीसी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 1:17 मिनट का वीडियो शेयर कर लॉर्ड्स में खेले गए उस खास टेस्ट को याद किया है, जिसमें दो महान क्रिकेटरों ने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था.

गांगुली ने उस मैच में भारत की पहली पारी में 131 रन बनाए थे. इसी के साथ वह डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बने थे. राहुल द्रविड़ हालांकि शतक से चूक गए. उन्होंने 95 रनों की शानदार पारी खेली थी.

बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी अपने पदार्पण टेस्ट को याद किया है और लिखा, ‘आज ही मैंने पदार्पण किया था… जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल.’ गांगुली की पत्नी डोना ने भी ट्विटर पर लिखा, ’24 साल पहले सौरव ने पदार्पण किया था. तुम पर गर्व है.’

गांगुली ने हालांकि अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे मैच से किया था. वह इस मैच में सिर्फ तीन रन ही बना सके थे और अगले चार साल तक बाहर रहे थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here