गाड़ी में लिफ्ट देकर 22 वर्षीय युवक ने 40 साल की महिला से किया रेप, हिरासत में 2 आरोपी

 वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष यादव और उसके नाबालिग रिश्तेदार को महिला के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष यादव और उसके नाबालिग रिश्तेदार को महिला के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन सुबह गांव के करीब महिला (Woman) घायल मिली तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 25, 2020, 7:44 AM IST

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले (Raigad District) में महिला से बलात्कार और हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. रायगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि लैलूंगा थाना (Lailaunga police station) क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार (Rape) और हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

वर्मा ने बताया कि महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि महिला 17 अक्टूबर को संतोष यादव (22) के वाहन में लिफ्ट लेकर जशपुर जिले के पत्थलगांव जा रही थी. वाहन में यादव के साथ उसका एक नाबालिग रिश्तेदार भी सवार था. उन्होंने बताया कि संतोष ने खलखिया गांव के करीब महिला से बलात्कार किया तथा जब उसका रिश्तेदार बलात्कार करने में असफल रहा तब उन्होंने महिला के चेहरे पर स्टील के कड़े से वार कर जान लेने की कोशिश की.

अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन सुबह गांव के करीब महिला घायल मिली तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. महिला को पहले गंभीर हालत में रायगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बाद में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया. वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष यादव और उसके नाबालिग रिश्तेदार को महिला के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है.छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
बता दें कि कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि झारखंड के साहिबगंज जिले (Sahibganj District) में मिर्जा चैकी थानांतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ आधा दर्जन युवकों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया. इसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि बास्कोडीह (Baskodih) जाने के मार्ग में हुए इस सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में शामिल सभी छह युवकों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here