गुजरात में बढ़ी एशियाई शेर की आबादी, PM मोदी ने ट्वीट में दी जानकारी – Pm modi tweet population of the majestic asiatic lion living in gujarat gir forest is rising

  • एशियाई शेर की आबादी 29 प्रतिशत तक बढ़ी
  • भौगोलिक रूप से इनका फैलाव 36% तक बढ़ा

गुजरात के गिर वन इलाके में एशियाई शेर की आबादी बढ़ गई है. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में दी. ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, दो बहुत अच्छी खबरें हैं, गुजरात के गिर वन में रहने वाले एशियाई शेर की आबादी लगभग 29 फीसद तक बढ़ गई है. भौगोलिक रूप से, वितरण क्षेत्र (फैलाव) 36 फीसद तक बढ़ गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, “गुजरात के लोगों और उन सभी लोगों के लिए बधाई जिनके प्रयासों से यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है.”

प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में लिखा, पिछले कई वर्षों से गुजरात में शेरों की आबादी लगातार बढ़ रही है. यह सामुदायिक भागीदारी, प्रौद्योगिकी पर जोर, वन्यजीव स्वास्थ्य सेवा, उचित आवास प्रबंधन और मानव व शेरों के बीच संघर्ष को कम करने के कदमों का नतीजा है. आशा है कि यह सकारात्मक प्रवृत्ति आगे भी जारी रहेगी.

बता दें गुजरात के जूनागढ़ में स्थित गिर वन ‘बाघ संरक्षित क्षेत्र’ है. यह क्षेत्र पूरी दुनिया में ‘एशियाई बब्बर शेरों’ के लिए चर्चित है. जूनागढ़ नगर से 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 1,295 वर्ग किलोमीटर है. गिर वन संरक्षित क्षेत्र की स्थापना 1913 में एशियाई शेरों को संरक्षण प्रदान करने के लिए की गई थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here