ग्रीन टी के फायदों की लिस्ट है लंबी पर क्या सुबह खाली पेट इसका सेवन है लाभकारी? जानिए यहां – ​is it ok to drink green tea on an empty stomach​

सेहत के लिए ग्रीन टी (Green tea) कई तरह से फायदेमंद होती है। वेटलॉस ड्रिंक की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर ग्रीन टी का ही नाम आता है। वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल और इससे पाचन में भी सुधार होता है। ग्रीन टी पीने से कोलेस्‍ट्रोल कम करने में भी मदद मिलती है। इसके फायदों की लिस्ट काफी लंबी है और सेहत विशेषज्ञों की मानें तो एक दिन में दो कप ग्रीन टी पीने से सेहतमंद रहा जा सकता है।
कुछ लोगों को ग्रीन टी इतनी पसंद होती है कि इसी से अपने अपने दिन की शुरुआत करते हैं लेकिन क्या वास्तव में सुबह के वक्त खाली इसका सेवन फायदेमंद हैं? जानकारों की मानें तो खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कब्ज की समस्या को जन्म दे सकती है ग्रीन टी

ग्रीन टी में टैनिन होता है जो पेट में एसिड को बढ़ा सकता है जिससे पेट में दर्द हो सकता है। पेट में अत्यधिक एसिड पहुंचने से मिचली यानी घबराहट या उलटी (Nauseous) जैसा अहसास हो सकता है। खाली पेट ग्रीन टी के सेवन से कब्ज (constipation) की समस्या को भी जन्म दे सकता है। इसलिए खाली पेट ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे हमेशा खाने के बाद या खाने के बीच में पी पीना चाहिए। पेप्टिक अल्‍सर (या एसिड रिफलक्‍स (peptic ulcers or acid reflux) से ग्रस्‍त लोगों के लिए ग्रीन टी सहीं नहीं है।

कब्ज में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

एनीमिया से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए ग्रीन टी का सेवन

ऐसा माना जाता है कि ग्रीन टी में जो कैफीन होता है उससे एंग्‍जायटी की स्थिति और बदतर हो सकती है। इसलिए एंग्‍जायटी यानी चिंता या पैनिक अटैक से ग्रस्‍त लोगों को ग्रीन टी का सेवन कम करना चाहिए। खाली पेट तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद कैटेचिन खाद्य पदार्थों से आयरन के अवशोषण को घटा देता है। अगर आपको आयरन डेफिशियंसी एनीमिया है तो नेशनल कैंसर इंस्‍टीट्यूट के अनुसार आपको खाना खाने के बीच में ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे खाने से मिलने वाले आयरन का अवशोषण बढ़ जाता है।

नुकसान दायक है खाली पेट चाय

जब भी आप खाली पेट चाय का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद यौगिक शरीर और रक्त यानी ब्लड को प्रभावित करते हैं। इसीलिए जब आप ग्रीन टी पीते हैं तो इसके साथ कुछ खाएं जरूर। यह शरीर में मौजूद प्रोटीन को कम करती है। खाली पेट इसके सेवन करने वालों को अल्सर और हाइपर ऐसिडिटी होने का खतरा रहता है। खाली पेट लेने से आपको गैस और एसिडिटी की भी परेशानी हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से पित्त रस के बनने और काम की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसकी वजह से मिचली आ सकती है और घबराहट महसूस हो सकती है।

सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने से कई बीमारियों का खतरा

बढ़ जाती है हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर

ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे तनाव हार्मोन को रिलीज करता है जिससे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कनें (heart rate) बढ़ जाती लिहाजा दिल के रोगियों के लिए ग्रीन टी ठीक नहीं है। अगर दिन में कई बार आपकी दिल की धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है, तो ऐसे लोग कम ही सेवन करें।

ग्रीन टी पीने का सही समय

सुबह- सुबह ग्रीन टी का सेवन करना सबसे अच्छा है लेकिन यदि आप इसके साथ कुछ स्नैक्स लेते हैं। आप चाहें तो 2 बिस्कुट या कोई एक फल भी ग्रीन के साथ सर्व कर सकते हैं। इस तरह पीने से आप इससे कई फायदे मिलेंगे और हमेशा सेहतमंद रहेंगे।

जानें, ग्रीन टी बनाने का सही तरीका और पीने का बेस्ट टाइम


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here