ग्वालियर पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात बदमाश हनी दुबे गिरफ्तार

ग्वालियर में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात बदमाश हनी दुबे करीब 4 घंटे तक पुलिस को छकाने के बाद आखिरकार पकड़ा गया। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान उसे विनय नगर में एक डॉक्टर के ताला बंद मकान से गिरफ्तार किया।बताया जा रहा है कि हनी दुबे गुना का कुख्यात बदमाश और सीरियल किलर है, जो ग्वालियर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। पैरोल पर जाने के बाद वापस जेल नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने बहोड़ापुर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हाथरस से पकड़ा था।पुलिस हनी दुबे को एफआरवी वाहन से जेल ले जा रही थी, तभी आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे तक तलाश और घेराबंदी कर उसे विनय नगर स्थित एक मकान से दबोच लिया। बदमाश के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाइट—कृष्ण पाल सिंह, सीएसपी बहोड़ापुर सर्किल, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here