बुखारेस्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रोमानिया के कोट्रोचेनी पैलेस में राष्ट्रपति निकुशोर दान ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों नेताओं ने भारत-रोमानिया द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक और भविष्य को ध्यान में रखते हुए चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम तथा बहुपक्षीय सहयोग को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल और बुखारेस्ट विश्वविद्यालय में इंडियन स्टडीज चेयर की स्थापना के क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।


