घर पर मास्क बनाकर सुश्री रोशन ने कमाए 2200 रूपये


घर पर मास्क बनाकर सुश्री रोशन ने कमाए 2200 रूपये


 


भोपाल : सोमवार, जून 29, 2020, 17:59 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने के लिये लोगों को सस्ते मास्क उपलब्ध करवाने और महिलाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीवन शक्ति योजना शुरू की गयी है। योजना में 10 हजार से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है।

नीमच निवासी सुश्री रोशन मोदी ने इस योजना के तहत मास्क बनाकर मात्र कुछ ही दिन में 2200 रूपये की कमाई घर बैठे की है। सुश्री रोशन को जब इस योजना की जानकारी मिली तो उसने अपने मोबाईल से ही अपना पंजीयन करवाया। रोशन को 200 मास्क बनाने का आर्डर मिला।

जीवन शक्ति योजना के तहत रोशन मोदी ने 200 थ्री लेयर मास्क बनाकर नगरपालिका नीमच में जमा किए। नगरपालिका द्वारा रोशन के खाते में 2 हजार 200 रूपये राशि का भुगतान किया गया है। अपने घर में ही मास्क बनाकर, कोरोना की इस लड़ाई में सुश्री रोशन अपना योगदान तो दे ही रही है, वहीं अपनी आमदमी भी बढ़ा रही हैं।


राजेश पाण्डेय/जगदीश मालवीय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here