दंतेश्वरी मंदिर में पूजा करते पुजारी.
छत्तीसगढ़ के बस्तर में चैत्र नवरात्र की सप्तमी में यहां की आराध्य मां दंतेश्वरीके दरबार के कपाट बंद रखे गए. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए ये निर्णय लिया गया.
बस्तर में ये पहला मौका है जब यहां की आराध्य मां दंतेश्वरी के मंदिर में सीधे दशर्न लोगों को नवरात्र में नहीं हो सका. आस्था के दरबार में लोगों की हाजिरी लग सके और लोग नवरात्र पर माता के दशर्न कर सकें. इसके टेम्पल कमेटी जगदलपुर द्वारा एक विशेष व्यवस्था की गयी है. मां दंतेश्वरी की आरती का एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट किया है. ताकि लोग नवरात्र में घर बैठे माता के दशर्न करने के साथ ही उनकी आरती के दशर्न कर सकें.
सप्तमी और अष्टमी में ये व्यवस्था
आज सप्तमी और बुधवार को अष्टमी को मंदिर के बंद कपाट के बीच माता की विशेष पूजा होगी, जिसे मंदिर के पुजारी के अलावा राजपरिवार के सदस्य कमलचंन्द भंजदेव द्वारा संपन्न कराया जाएगा. चूंकि नवरात्र आस्था का पर्व है और लोगों को निराश न होना पड़े इसलिए टेम्पल कमेटी ने विशेष तरह की व्यवस्था करते हुए आरती का एक वीडियो तैयार करवाया है.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन में मदद के लिए लगे वालेंटियर से लोग कर रहे सिगेरट, गुटखा और बीयर की डिमांड, शिकायत की तैयारी
छत्तीसगढ़: कोरोना से जागरुकता के लिए पुलिस जवान ने गाया गाना, CM भूपेश ने कहा- WOW
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बस्तर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 2:21 PM IST

