छतरपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला मरीज के अटेंडर के तौर पर सलाइन की बोतल को हाथ में पकड़कर खड़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सलाइन टांगने के लिए स्टैंड तक मौजूद नहीं था।,वायरल वीडियो के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इस वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। बीमार मरीज को सलाइन चढ़ाई जा रही है और उसकी बोतल को हाथ में पकड़कर महिला खड़ी है।,मामला संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है और ड्यूटी सिस्टम से जुड़े स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है। अगर जांच में लापरवाही पाई जाती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।


