छतरपुर में महोबा रोड पर में ट्रक खाली कराने में देरी से ड्राइवर परेशान, डीजल चोरी के आरोप; आबकारी अधिकारी ने दी सफाई

छतरपुर में महोबा रोड पर देशी मदिरा भंडागार में ट्रकों से माल खाली होने में देरी के कारण ड्राइवर परेशान हैं। इंदौर और बलौदा से आए ट्रक चालकों का आरोप है कि वे 10 से 15 दिनों से गाड़ियां लेकर खड़े हैं। मौके पर 10 से 15 ट्रकों की कतार लगी है। ड्राइवरों ने इस दौरान डीजल चोरी होने की शिकायत भी की है। वहीं, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं प्रभारी देशी मदिरा भंडागार , विवेक सक्सेना ने बताया कि गोदाम में सीमित जगह और निर्माण कार्य के कारण ट्रकों को बाहर खड़ा करना पड़ता है। त्योहारों के दौरान मजदूरों की कमी से परेशानी हुई थी, लेकिन अब टोकन सिस्टम के तहत क्षमता के अनुसार गाड़ियां खाली कराई जा रही हैं। डीजल चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि यह उनके विभागीय कार्यक्षेत्र से संबंधित नहीं है। उन्होंने बताया कि गोदाम की क्षमता बढ़ाने और अतिरिक्त गोदाम बनवाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।

blob:https://www.no2politics.com/1cf75f68-0259-4ff7-a9e8-eac6279c2781

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here