दतिया। दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पीपरी सरकार के पास हार्वेस्टर मालिक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद बताया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 15 से अधिक लोगों ने कट्टे की नोंक पर उनसे साढ़े तीन लाख रुपए नकद और हार्वेस्टर की चाबी छीन ली और हार्वेस्टर लेकर फरार हो गए। घटना 25 अक्टूबर की शाम की है।
पुलिस का कहना: लेनदेन का मामला
इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन के विवाद का नजर आ रहा है। स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित का आरोप: कट्टे की नोंक पर लूटहार्वेस्टर मालिक पवन कुमार साहू ने बताया कि वे अपने छोटे भाई विष्णु साहू के साथ हार्वेस्टर से काम निपटा रहे थे। इसी दौरान प्रिंस उर्फ पुष्पेंद्र धाकड़, प्रविंद्र जाट, अंकुश राजपूत और प्रवीण जाट अपने 10 से 15 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे।
पवन के अनुसार आरोपियों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कट्टे की नोंक पर साढ़े तीन लाख रुपए नकद और हार्वेस्टर की चाबी छीन ली गई। इसके बाद आरोपी हार्वेस्टर लेकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में छोटे भाई विष्णु साहू की उंगली में गंभीर चोट आई है।112 पर दी सूचना, हार्वेस्टर जब्तघटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इंदरगढ़-सेवड़ा मार्ग पर हार्वेस्टर को जब्त किया। हार्वेस्टर फिलहाल इंदरगढ़ थाने में खड़ा है। पुलिस को हार्वेस्टर मिल जाने की जानकारी सामने आई है।
CCTV वीडियो सोशल मीडिया परघटना का CCTV वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।
नामजद आवेदन, कार्रवाई की मांग
पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने अपना हार्वेस्टर वापस दिलाने की गुहार भी लगाई है। आवेदन में प्रिंस उर्फ पुष्पेंद्र धाकड़, पिरमेंद्र जाट, अंकुश राजपूत और प्रवीण जाट सहित अन्य के नाम बताए गए हैं।अब आगे क्यापुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है। पीड़ित पक्ष जहां मारपीट, कट्टे की नोंक पर लूट और हार्वेस्टर छीनने का आरोप लगा रहा है, वहीं पुलिस फिलहाल इसे लेनदेन का विवाद मान रही है। साक्ष्यों की जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति साफ हो सकेगी।