दंतेवाडा. दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी बच्चों की बैंजो पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. बस्तर के आदिवासी बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में पॉपुलर हुआ सुकमा का सहदेव है. सहदेव के बसपन के प्यार गाने ने बड़े से बड़े फिल्मी सितारों को थिरकने मजबूर कर दिया. इसी बीच अब दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.
इस वीडियो में नजर आ रहे बच्चे कबाड़ के जुगाड़ से म्यूजिक सिस्टम बनाए हुए हैं. इनमें से एक बच्चा मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह का ‘बेबी मुझे दे दे लव’ डोज गाना गाते हुए दिखाई दे रहा है. सकी साथी ताल में ताल मिला रहे हैं. वीडियो में जो बच्चा दिख रहा है उसका नाम भोगेन्द्र बघेल है. भोगेन्द्र हनी सिंह का बहुत बड़ा फैन है. स्कूल में पढ़ाई करते समय यह हनी सिंह के गाने को गुनगुनाया करता था. बेबी मुझे देदे लव डोज गाना इसका सबसे पसंदीदा गाना है.
3 साल पहले बनाया था वीडियो, कटे कल्याण के धीरू नाग ने किया वायरल सोशल मीडिया में वायरल हो रहे बच्चों की बैंजो पार्टी का वीडियो महज 3 साल पुराना है. कुम्हारारास के स्कूल पारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहिनी नागेश ने यह वीडियो बनाया था. मोहिनी के पति सुमित नागेश जो शिक्षा विभाग में क्लर्क है, उन्होंने बताया कि 3 साल पहले मेरी पत्नी ने बच्चों के इस वीडियो को शूट किया था. रोजाना स्कूल में छुट्टी के बाद ये बच्चे इसी तरह कबाड़ से जुगाड़ से बनाए म्यूजिक सिस्टम को बजाकर गाना गाते थे. इस वीडियो को सुकमा के सहदेव का वीडियो वायरल होने के बाद कटेकल्याण के धीरू नाग ने वायरल किया था.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Source link

