छत्तीसगढ़: कांग्रेस समन्वय समिति का बड़ा फैसला, 10 दिनों में होगी निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, congress coordination committee decides to appoint corporation mandal presidents in 10 days | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़: कांग्रेस समन्वय समिति का बड़ा फैसला, 10 दिनों में होगी निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द. (सांकेतिक तस्वीर)

माना जा रहा है कि आने वाले 10 दिनों में निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर ली जाएगी. कांग्रेस (Congress) समन्वय समिति की बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया है.

दिल्ली. कोरोना संकट (Coronavirus) के बीच कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब निगम-मंडल में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया था. माना जा रहा है कि आने वाले 10 दिनों में  निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर ली जाएगी. कांग्रेस (Congress) समन्वय समिति की बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया है. करीब दो घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चली बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia), प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव समेत 9 सदस्यों ने भाग लिया. बैठक के बाद पीएल पुनिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सिस्टम में भागेदारी सुनिश्चित करने और सशक्तिकरण करने का फैसला बैठक में किया गया है.

बैठक के बाद चर्चा करते हुए प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि मंडल और निगम अध्यक्षों की नियुक्ति के नामों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे. इसके बाद ही सोनिया गांधी कोई अंतिम फैसला लेंगी. उन्होंने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया दस दिनों में पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार ने कार्यकर्ताओं की ग्राम से लेकर राज्य स्तर की अलग समितियों में भागेदारी पहले ही सुनिश्चित कर ली है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15 साल संघर्ष करके भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका था.

विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

 कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. पुनिया ने बताया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी की गिरफ्तारी साफ करती है कि झीरम घाटी कांड में भाजपा शामिल थी. उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में नक्सलवाद का विस्तार हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गृह जनपद राजनांदगांव, कवर्धा तक नक्सलवाद पहुंच गया है. पीएल पुनिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेताओं के नरसंहार की जांच का वादा 2014 में किया था. मगर अब इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं. पुनिया ने दावा किया कि जांच होगी तो भाजपा के नेता ही फंसेंग. यह रविवार को हुए एक भाजपा नेता की गिरफ्तारी से भी साबित होता है.ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: स्कूटी में घूमते थे आंध्र प्रदेश के मिया-बीवी, लॉकडाउन में होशियारी से करते थे ऐसी बड़ी वारदात  

कोरबा: शादी करने गए थे महाराष्ट्र, रिटर्न गिफ्ट में मिला कोरोना, जानें पूरा मामला  

 

 


First published: June 15, 2020, 4:54 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here