छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों का CSR का पैसा राज्य को वापस करे केंद्र: भूपेश बघेल – Center returns Chhattisgarh CSR money to industrialists Bhupesh Baghel | raipur – News in Hindi

सीएम भूपेश ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह उनके प्रदेश के उद्योगपतियों द्वारा पीएम केयर्स कोष में दिए गए सीएसआर के पैसे को वापस लौटाएं. (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह उनके प्रदेश के उद्योगपतियों द्वारा ‘पीएम केयर्स कोष’ (PM Cares Fund) में दिए गए सीएसआर (CSR) के पैसे को वापस लौटाएं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह उनके प्रदेश के उद्योगपतियों द्वारा ‘पीएम केयर्स कोष’ (PM Cares Fund) में दिए गए सीएसआर (CSR) के पैसे को वापस लौटाएं. उन्होंने पीटीआई से बातचीत में यह भी कहा कि देश को पीएम केयर्स कोष में आए पैसे के बारे में जानने का अधिकार है.

यह पैसा हमें दीजिए मोदी जी: भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने हाल ही में मुख्यमंत्री राहत कोष में आई सहयोग राशि का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया था. उनके मुताबिक उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि पीएम केयर्स कोष में छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों ने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत पैसे दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि यह पैसा छत्तीसगढ़ का है. यह हमारा है. हमारे राज्य की जनता का पैसा है. यह पैसा हमें दीजिए, ताकि हम अपने लोगों के कल्याण के लिए फैसले कर सकें.’

प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 करोड़ रुपए निर्धारितगौरतलब है कि पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने बुधवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए 3,100 करोड़ रुपए आवंटित करने का निर्णय लिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम केयर्स फंड से आवंटित किए गए 3,100 करोड़ रुपए में से करीब 2000 करोड़ रुपए वेंटिलेटर की खरीद और 1000 करोड़ रुपए प्रवासी मजदूरों के लिए निर्धारित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें – 

कैबिनेट मंत्रियों की समिति ने UP में विदेशी निवेश आकर्षित के लिए बनाई रणनीति

संत शोभन सरकार की अंतिम यात्रा में जुटे हजारों, 4200 अनुयायियों पर केस दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 15, 2020, 3:33 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here