वैक्सीनेशन का विरोध करती छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं.
इस मुद्दे पर भाजपा का कहना है कि ये अफवाहें कांग्रेस ही फैला रही है क्योंकि वह वैक्सीनेशन के मामले में फेल है, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की साख बचाने के लिए यह काम भाजपा कार्यकर्ताओं का है.

भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भाजपा के निशाने पर है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि सरकार वैक्सिनेशन में फेल है. लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैल रही है और मुख्यमंत्री से लेकर कोई मंत्री तक इसका खंडन नहीं कर रहा है. सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है.
कांग्रेस के निशाने पर है भाजपा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैल रही इस तरह की अफवाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है. कांग्रेस के प्रवक्ता अजय साहु का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार राज्य को वैक्सीन नहीं भेज पा रही है. इसलिए अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं. छत्तीसगढ़ ने वैक्सीनेशन में बेहद अच्छा काम किया है और वह सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन करनेवाले राज्यों में शामिल है.

