छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, 21 से रायपुर में ‘लॉकडाउन’ | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, 21 से रायपुर में 'लॉकडाउन'

रमन सिंह ने ट्वीट कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है, (File)

डॉ. रमन सिंह ने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) होने की जानकारी दी है. तो वहीं प्रशासन अब पहले से और ज्यादा सख्त लॉकडाउन (Lockdown) की तैयारी कर रहा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) हैंडल से डॉ. रमन सिंह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. मालूम हो कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी वीणा सिंह कोरोना संक्रमित हो गई थीं. डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, मैंने कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आने पर टेस्ट कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है. मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वे आइसोलेशन में रहें एवं अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं.

डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल ने भी रिप्लाई किया है. सीएम बघेल ने डॉ. रमन सिंह जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. अपने ट्वीट में सीएम बघेल ने लिखा, अपना ख्याल रखिएगा. आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना है.

रायपुर में ‘लॉकडाउन’ छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने एक बड़ा  फैसला लिया है. 21 सितंबर से रायपुर में लॉकडाउन होगा. निर्देश के मुताबिक, 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा. पूरे एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. तो वहीं पूरे रायपुर के कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान सिर्फ सिर्फ दूध, मेडिकल और पेट्रोल पंप ही खुलेंगे. लॉकडाउन को पूरी सख्ती के साथ पालन करवाया जाएगा. कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद जिला प्रशासन की सयुंक्त बैठक में ये फैसला लिया गया है.

इन बातों का रखें ध्यान

प्रशासन के निर्देश के मुताबिक,  लॉकडाउन में आम लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. सिर्फ शासकीय वाहन, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवा में लगे वाहन को छूट मिलेगी. सब्जी-किराना दुकानें भी पूरी तरह से बंद रहेंगी. लोगों को घर से बाहर निकलने की सख्त मनाही होगी. वहीं, लॉकडाउन के दौरान शराब दुकानें भी नहीं खुलेंगी. लॉकडाउन तक रायपुर के सभी शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Panchayat Election 2020: 21 सितंबर से बड़े आयोजन की इजाजत, जानें जरूरी गाइडलाइन

इस बार रायपुर में पहले से ज्यादा सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा. पेट्रोल भी केवल आवश्यक ड्यूटी में लगे लोगों को ही मिलेगा. अगर बेवजह गाड़ी लेकर सड़क पर निकले तो गाड़ी 15 दिनों के लिए सीज कर दी जाएगी. वहीं कलेक्टर एस भारतीदासन का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here