छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 2 दिन में 4 एनकाउंटर, 1 नक्सली का शव बरामद | bijapur – News in Hindi

बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सोमवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली (Naxalite) के मारे जाने का दावा सुरक्षा बल के जवान कर रहे हैं.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 28, 2020, 12:07 PM IST

बीजापुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सोमवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली (Naxalite) के मारे जाने का दावा सुरक्षा बल के जवान कर रहे हैं. बस्तर (Bastar) रेंज के आईजी पी सुंदराज ने घटना की पुष्टि की है. सुरक्षा बल के जवान मारे गए नक्सली का शव लेकर पुलिस थाने के लिए निकल गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शव साथ ही पुलिस ने हथियार व विस्फोटक भी बरामद किए हैं. दो दिन के भीतर बीजापुर के अलग अलग क्षेत्रों में सुरक्षा बल की ये नक्सलियों के साथ चौथी मुठभेड़ है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के पेद्दापाल और हीरानार के जंगलों में आज नक्सलियों के प्लाटून टीम से डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों का सामना हुआ. नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की गई. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मारे जाने का दावा किया जा रहा है. मारे गए नक्सली की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है.

तीन दिन पहले निकली थी टीम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले एंटी नक्सल आॅपरेशन के लिए डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में निकली थी. टीम  एड़ेसमेट्टा, पीडिया, अंडरी, तामोड़ी, हीरानार व पेद्दामार के इलाकों में सर्चिंग कर रही थी. इसी दौरान बीते रविवार को तीन अलग अलग मुठभेड़ नक्सलियों के साथ हुई. इसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन किसी का भी शव बरामद नहीं हुआ. इसके बाद आज सुबह फिर से नक्सलियों की प्लाटून टीम से जवानों का सामना हुआ और मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने का दावा किया जा रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here