हाथी के हमले में मनोहर पटेल के तीनों दोस्त वहां से भाग गए लेकिन वो उसकी पकड़ में आ गया (फाइल फोटो)
वन अधिकारी ने बताया कि हाथी सेल्फी (Selfie) लेने का प्रयास कर रहे लोगों की तरफ अचानक दौड़ा, जिसके बाद उनमें से तीन लोग भाग निकले जबकि मनोहर पटेल उसकी पकड़ में आ गया. इसके बाद हाथी ने उसे अपने पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई
- News18Hindi
- Last Updated:
February 28, 2021, 8:38 PM IST
उन्होंने बताया कि उस समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गये जब वन अधिकारी हाथी को जंगल में खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान मनोहर पटेल और उसके तीन दोस्त सेल्फी लेने के लिये जंगली हाथी के काफी करीब पहुंच गये थे. उन्होंने बताया कि हाथी अचानक से उनकी ओर दौड़ा, जिसके बाद उनमें से तीन लोग भाग निकले जबकि मनोहर पटेल जंगली जानवर की पकड़ में आ गया. इसके बाद हाथी ने उसे अपने पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है. प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल राहत राशि के तौर पर 25 हजार रुपये दिये गये हैं. (भाषा से इनपुट)

