मुंगेली के अचानकमार टाइगर रिजर्व में शिकार का मामला पकड़ा गया है.
मुंगेली (Mungeli) के अचानकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) के सुरही वनपरिक्षेत्र में शिकारियों द्वारा वन्यजीव का शिकार कर उसे खाने की तैयारी की जा रही थी.
अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही वनपरिक्षेत्र में शिकारियों द्वारा वन्यजीव का शिकार कर उसे खाने की तैयारी की जा रही थी. मुखबिर से वन्यजीव के शिकार की जानकारी मिलने पर एटीआर की उपसंचालक विजया रात्रे को मिली, जिसके बाद उपसंचालक विजया रात्रे नेतृत्व में वन अमले ने सुरही के एक घर मे दबिश दी. जहां वन्यजीव चीतल के शिकार के बाद उसे पकाने की तैयारी की जा रही थी, जिसपर वनविभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 किलो चीतल का पका हुआ मांस शिकार में प्रयुक्त औजार छोटे बड़े तार के फंदे, कुल्हाड़ी आदि जब्त किया गया.
2 आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक शिकार के दो आरोपी पंचू बैगा औऱ मोटू बैगा को हिरासत में लिया गया. साथ ही मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है. आरोपियों को लोरमी थाने में रखा गया. पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.

