मास्क नहीं पहनने वालों पर सरकार सख्ती की तैयारी कर रही है. सांकेतिक फोटो.
छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन और कोविड-19 को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती का निर्णय लिया है.
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में बगैर मास्क पहने या चेहरे को कपड़े से ढके निकलने वालों पर 100 रुपये जुर्माना तया किया गया है. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 100 रुपये, सोशल डिस्टनसिंग नियम तोड़ने पर 200 रुपये, दोपहिया वाहनों पर एक से अधिक के लिए 200 रुपये, कार में दो से अधिक पर 200 रुपये, छूट प्राप्त संस्थानों के लिए पहली बार 500 और दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये जुर्माना तय किया गया है. बार-बार नियम तोड़ने पर संस्थानों की छूट निरस्त होगी. जुर्माने के अतिरिक्त नियम तोड़ने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
छत्तीसगढ़ और कोरोना
छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण कोविड-19 के 36 संक्रमित मरीज मिले है. इसमें से 30 ठीक हो चुके हैं. कुल 36 में से 28 मरीज कोरबा जिले, रायपुर से 5 और दुर्ग, राजनांदगांव व बिलासपुर से एक-एक मरीज मिले. लॉकडाउन के नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा अनाज, कृषि से जुड़े उपकरण, खाद-बीज, गैस-सिलेंडल और पेट्रोल पंप खोलने की टाइमिंग को बढ़ाकर सुबह 9 बजे से 4 बजे तक किया गया है। साथ ही सीमेंट, सरिया, प्लंम्बिंग, मिठाई, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और ऑप्टिकल की दुकानें सुबह 11 से 2 बजे तक खुल रही हैं.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: मनरेगा पर निर्भर हैं साढ़े 31 लाख परिवार, अब मजदूरी में पैसे की जगह राशन देने का प्लान
लॉकडाउन में फीस के लिए दबाव बना रहे 8 स्कूलों को नोटिस, छात्रों को दे रहे ये लाभ
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 24, 2020, 7:56 AM IST


