कुटरू थाने में रोते मृतक एएसआई कोरसा के परिवार वाले,
बीजापुर (Bijapur) के कुटरू थाने में पदस्थ्य एएसआई (ASI) छुट्टी पर अपने घर के लिए निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया.
नक्सलियों ने एएसआई की हत्या (Murder) के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया था. पुलिस (Police) ने शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम करवाया है. एएसआई के परिजन कुटरू पुलिस थाने पहुंच गए हैं. घटना के बाद कुटरू गांव में दहशत व मातम का माहौल है. कुटरू थाने में एएसआई को सलामी दी जाएगी. बीजापुर एएसपी मिर्ज़ा ज़ियारत बेग कुटरू थाने पहुंच गए हैं. बता दें कि एक दिन पहले एएसआई की बाइक संदिग्ध हालत में बरामद की गई थी. तब से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.
बेटे ने लगाई थी गुहार
बीजापुर छुट्टी पर निकले एसआई कोरसा के अचानक लापता हो जाने के बाद बेटे दीपक ने उन्हें छोड़ने की मार्मिक अपील की थी. उसने कहा था कि उनके पिता को छोड़ दिया जाए. बीजापुर के चेरामंगी गांव निवासी नगैय्या का अपहरण किया गया था. दीपक ने कहा था कि उनके पिता पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है. उन्हें छोड़ दिया जाए. बीते रविवार को दीपक ने एक वीडियो जारी कर पिता को छोड़ने की अपील की थी, लेकिन आज उनका शव पुलिस ने सड़क के किनारे से बरामद किया.

