कोरबा. छत्तीसगढ़ में अगले साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर यहां सियासी पारा चढ़ने लगा है. भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा 16 मई को प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन करने जा रही है.
इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने दी है. सरोज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल भवन में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद सरोज ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला.
16 मई से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन
सरोज ने बताया कि 16 मई को प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ किया जाएगा. प्रधानमंत्री आवास को लेकर भी आने वाले दिनों बीजेपी सड़क की लड़ाई लड़ेगी. टी एस सिंहदेव को लेकर सरोज पांडे ने कहा की कोई बेघर होगा तो हम अपने घर में जगह देंगे. सरोज ने कहा कि सिंहासन बचाने के लिए सीएम सरगुजा का दौरा कर रहे हैं, लेकिन लगता नहीं है कि यह बचेगा.
जल्द ही सभी बातें लोगों के सामने आ जाएंगी. बस सही समय का इंतजार है. यदि कोई बेघर होता है तो हम उसे जरूर कहेंगे कि हमारे घर में आकर रहो. भाजपा हर उस काबिल व्यक्ति का सम्मान करती है, जिसमें राष्ट्रवाद की भावना हो इसलिए हम टीएस सिंह देव का स्वागत करेंगे.
अपना ही घर डुबा रहे कांग्रेस नेता
सरोज पांडे ने कहा ”छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेता अपना ही घर ढहाने तर तुले हैं. उनसे अपना घर नहीं संभल रहा है, लेकिन हम किसी का घर बर्बाद करने में विश्वास नहीं रखते. हम तो यह कहेंगे कि आप अपना घर संभाल के रखिए आप अपना ही घर नहीं संभाल पा रहे हैं. उसे ढहाने पर तुले हैं. घर तोड़ने को तैयार हो तो हम बेघर होने वाले को अपने घर में स्थान देंगे ही.
उससे कहेंगे आइये हमारे घर में आकर रहो. भारतीय जनता पार्टी हर उस काबिल व्यक्ति का सम्मान करती है जो राष्ट्रवाद के मुद्दे पर अपना विश्वास करता है. इस दौरान रामपुर विधायक और पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh bjp, Chhattisgarh Congress, Chhattisgarh news, Korba news
FIRST PUBLISHED : May 09, 2022, 18:28 IST
Source link

