छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14,912 नए मामले, 138 मरीजों की मौत- Covid19 update 14912 new cases of corona in Chhattisgarh 138 patients died nodbk

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,912 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,16,412 हो गई है. राज्य में शुक्रवार को 135 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. वहीं, 11,672 लोगों ने होम-आइसोलेशन की अवधि पूरी की जबकि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 138 मरीजों की मौत हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 14,912 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले के 3813, दुर्ग के 1995, राजनांदगांव के 1069, बालोद के 69, बेमेतरा के 374, कबीरधाम के 380, धमतरी के 302, बलौदाबाजार के 733, महासमुंद के 344, गरियाबंद के 467, बिलासपुर के 1189, रायगढ़ के 545, कोरबा के 730, जांजगीर चांपा के 570, मुंगेली के 364, गौरेला पेंड्रा मरवाही के 166, सरगुजा के 371, कोरिया के 277, सूरजपुर के 293, बलरामपुर के 134, जशपुर के 280, बस्तर के 134, कोंडागांव के 73, दंतेवाड़ा के 57, सुकमा के सात, कांकेर के 140, नारायणपुर के 13, बीजापुर के 16 और अन्य राज्य के सात मामले शामिल हैं.

386529 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,16,412 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,86,529 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,24,303 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 5580 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,10,132 लोगों के कोरोना से वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1492 लोगों की मौत हुई है.साल 2021 में सर्वाधिक मामले थे

वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण का रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है. अप्रैल माह के पहले दिन से संक्रमण बढ़ने की हुई शुरुआत आज तक जारी है. आलम यह है कि नए मरीजों के आंकड़े 1500 से बढ़कर 15000 तक पहुंच चुके हैं. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को रिकॉर्ड 15121 नए मरीज मिले जो साल 2021 में सर्वाधिक मामले थे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here