उन्होंने कहा, ‘‘रायपुर जिले में 161 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 53,186 हो गई. (सांकेतिक फोटो)
उन्होंने कहा कि 58 लोगों को अस्पताल (Hospital) से छुट्टी दी गई जिससे संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 2,68,988 हो गई है.
उन्होंने कहा, ‘‘रायपुर जिले में 161 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 53,186 हो गई. इनमें 726 लोगों की मौत हो चुकी है. दुर्ग में 90 नए मामले, सरगुजा में 56, राजनांदगांव में 52 और बिलासपुर में 46 नए मामले सामने आए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘14 मृतकों में रविवार को छह की मौत हुई, पांच की मौत शनिवार को हुई जबकि तीन की मौत इससे पहले हुई.’’ रविवार को 17,019 नमूनों की जांच हुई जिससे राज्य में अभी तक 35,80,201 नमूनों की जांच हो चुकी है.
अभ्यास में 25 लोगों ने भाग लिया
वहीं, शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण के पहले की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ के सात जिलों में टीकाकरण पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया. इस दौरान 575 लोग इस अभ्यास टीकाकरण में शामिल हुए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की छत्तीसगढ़ मिशन निदेशक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, राजनंदगांव, दुर्ग, बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मड़वाही (जीपीएम) जिलों में तीन-तीन केंद्रों पर सुबह 10 बजे पूर्वाभ्यास शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर हुए अभ्यास में 25 लोगों ने भाग लिया.3,375 की मौत हो चुकी है
कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के लिए राज्य की नोडल अधिकारी ने कहा,‘‘चयनित लोगों को सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल के मद्देनजर संबंधित केंद्रों पर समायोजित करने की क्षमता के अनुसार बुलाया गया था. इसके बाद उन्हें एक अलग कमरे में पंजीकृत किया गया और डमी टीका दिया गया.’’ राज्य सरकार के अनुसार एक जनवरी तक छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,507 पहुंच गई थी. उनमें से 2,65,788 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,375 की मौत हो चुकी है.