इसके साथ ही अब तक 40,76,431 नमूनों की जांच की जा चुकी है. (सांकेतिक फोटो)
Raipur News: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 5,040 मरीज उपचाराधीन हैं. उन्होंने बताया कि नए मामलों में रायपुर जिले से 83 जबकि दुर्ग से 51 मामले शामिल हैं.
- Last Updated:
January 24, 2021, 7:09 AM IST
अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5,040 मरीज उपचाराधीन हैं. उन्होंने बताया कि नए मामलों में रायपुर जिले से 83 जबकि दुर्ग से 51 मामले शामिल हैं. छत्तीसगढ़ में शनिवार को 20,405 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक 40,76,431 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
इससे पहले शुक्रवार को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में इस बार दसवीं और बारहवीं बोर्ड में स्टूडेंट्स को बोनस मिलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की वजह से बीते कई महीनों से स्कूल में पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर रोक लगने के चलते इस बार बच्चों को ये नंबर नहीं मिलेंगे. बता दें कि स्कूल में एनसीसी. एनएसएस, खेल कूद के साथ साथ अन्य कैटेगरी में छात्रों एक्स्ट्रा नंबर दिए जाते हैं. ये नंबर 10 से 20 तक होते हैं.कोरोना के चलते महीनों से स्कूल बंद चल रहे हैं. ऐसे में किसी भी अन्य गतिविधि का आयोजन नहीं हो पा रहा है. ऐसे में छात्रों को बोनस नंबरों की पात्रता के लिए कोई सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा. जिसके चलते छात्रों को कोई भी बोनस अंक नहीं मिलेगा. पिछली बार के दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट पर नजर डाली जाए तो क्रमश: 1777 और 1721 छात्रों को बोनस अंक मिले थे.

