छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 263 नए मामले आए सामने, 2 मरीजों की मौत

जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 801 लोगों की मौत हुई है. (कॉन्सेप्ट इमेज -AP)

जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 801 लोगों की मौत हुई है. (कॉन्सेप्ट इमेज -AP)

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अब तक 3,10,732 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,03,835 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 263 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus Infection)  की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,10,732 हो गई है. राज्य में शनिवार को 23 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. राज्य में संक्रमित दो और मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 263 मामले आए हैं.  इनमें रायपुर जिले से 75, दुर्ग से 57, राजनांदगांव से 14, बालोद से एक, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से दो, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 13, रायगढ़ से नौ, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 11, कोरिया से 12, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से तीन, जशपुर से सात, बस्तर से चार, कोंडागांव से दो और कांकेर से एक मरीज शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,10,732 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,03,835 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3102 मरीजों का उपचार चल रहा है. राज्य में संक्रमण से 3,795 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55084 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 801 लोगों की मौत हुई है.

इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,10,469 हो गई थी
बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए थे. राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,10,469 हो गई थी. रायपुर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले थे. सरकार के निर्देश पर प्रशासन लगातार लोगों से कोरोना गाईडलाइन का पालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर रहा है. नए मामले सामने आने से सरकार की चिंता अभी भी बढ़ी हुई है. राज्य में शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए हैं. 32 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई थी.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here