छत्तीसगढ़ में बदला पुलिस एकेडमी का नाम, अब ‘नेता जी’ से होगी पहचान

सीएम भूपेश बघेल. (File)

Raipur News: छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस अकादमी (State Police Academy) को अब नई पहचान मिली है. सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पुलिस अकादमी का नामकरण किया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में राज्य पुलिस अकादमी (State Police Academy) को अब नई पहचान मिली है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पुलिस अकादमी का नामकरण किया है. अब इसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) के नाम से जाना जाएगा. सीएम भूपेश बघेल ने बीते शनिवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की. सीएम ने कहा कि नेताजी की जयंती की 124वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है. उनकी 125वीं जयंती पर पूरे साल हम उनका स्मरण करेंगे.

सीएम बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष का रास्ता अपनाया. दुनिया का भ्रमण कर आजाद हिंद फौज की स्थापना की. वे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं. उनके स्मरण से ही जोश का संचार हो जाता है. उन्होंने कहा कि पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले पुलिस अधिकारी उनसे प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित होंगे.

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा कि राज्य पुलिस अकादमी के मुख्य द्वार पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाएगी. इस अवसर पर पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े. कार्यक्रम की अध्यक्षता योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने की. इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा,  विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग और राजेश तिवारी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव डॉ. एम गीता, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके पाटिल भी उपस्थित थे.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here