छत्तीसगढ़ में 12 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मरीज, 90 की मौत | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से लगातार रोजाना 100 से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के करीब पहुंच चुका है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के करीब पहुंच चुका है. इनमें से 90 की अब तक मौत भी कोरोना संक्रमण के कारण ही हुई है. बीते शनिवार को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण से ग्रसित कुल 11 हजार 855 मरीजों की पहचान की जा चुकी थी. इनमें से 385 कोविड-19 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि तो बीते 7 अगस्त को हुई. उसमें भी 61 मरीजों की पहचान देर रात की गई. सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से मरीज मिल रहे हैं.

राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 7 अगस्त तक की स्थिति में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 11855 ​है. इनमें से 3183 एक्टिव मरीजों का इलाज राज्य के अलग अलग कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है. 8552 मरीजों को अब तक ठीक होने के बाद अस्पतालों से छु​ट्टी दे दी गई है. इनमें से 263 मरीजों को बीते शनिवार को ही डिस्चार्ज किया गया. 7 मरीजों की मौत भी शनिवार को हुई. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण से ग्रसित कुल 90 मरीजों की मौत हो चुकी है.

नेताओं में मिल रहा संक्रमण
प्रदेश में सक्रिय नेताओं में कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि लगातार हो रही है. भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक में बीते शुक्रवार को कोविड—19 के संक्रमण की पुष्टि हुई. उन्हें भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इससे पहले राजनांदगांव जिले के एक विधायक में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी. नेताओं के अलावा मंत्रियों के निवास स्थलों में काम करने वाले कई कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसके अलावा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टर भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here