राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1571 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 127, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 110, बालोद से 105, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 62, धमतरी से 53, बलौदाबाजार से 44, महासमुंद से 37, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 106, रायगढ़ से 90, कोरबा से 150, जांजगीर-चांपा से 178, मुंगेली से 39, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, सरगुजा से 34, कोरिया से 15, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 24, जशपुर से 21, बस्तर से 33, कोंडागांव से 69, दंतेवाड़ा से 33, सुकमा से छह, कांकेर से 33, नारायणपुर से छह, बीजापुर से 22 तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं.
अब तक 1,99,562 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,99,562 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 1,73,872 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 23,256 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 2434 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,305 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 619 लोगों की मौत हुई है.कोरोना संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी
वहीं अगर झारखंड की बात करें तो यहां शनिवार को कोरोना संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके चलते राज्य में मृतकों की संख्या 897 हो गयी. एक दिन में संक्रमण के 340 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,04,239 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. राज्य में कुल 98,776 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. वहीं, 4,566 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है.