छत्तीसगढ़ में 2376 नए लोग कोरोना पॉजिटिव, 16 संक्रमितों की हुई मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2376 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,62,772 हो गई है. राज्य में सोमवार को 428 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. वहीं 2011 लोगों ने घर में ही पृथक-वास पूर्ण किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 16 लोगों की मौत हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 2376 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 196, दुर्ग से 191, राजनांदगांव से 81, बालोद से 86, बेमेतरा से 36, कबीरधाम से 34, धमतरी से 86, बलौदाबाजार से 104, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 18, बिलासपुर से 195, रायगढ़ से 172, कोरबा से 108, जांजगीर-चांपा से 200, मुंगेली से 66, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 12, सरगुजा से 42, कोरिया से 70, सूरजपुर से 89, बलरामपुर से 46, जशपुर से 55, बस्तर से 94, कोंडागांव से 49, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 42, कांकेर से 84, नारायणपुर से आठ, बीजापुर से 57 तथा अन्य राज्य से पांच मरीज शामिल हैं.

अब तक 1,62,772 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,62,772 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 1,35,259 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 25,979 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 1534 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 39,285 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 523 लोगों की मौत हुई है.कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. यहां पर रोज सैकड़ों कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रही है. बीते 14 अक्टूबर को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़  में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,619 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोविड-19 की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,47,866 हो गई थी. राज्य में बीते मंगलवार को 423 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई थी. वहीं, 1,918 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की थी. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित नौ और लोगों की मौत हुई थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here