सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.. (प्रतीकात्मक तस्वीर-AP)
Bird Flu Case in Chhattisgarh: सरकार की ओर से जारी किए गए जानकारी के मुताबिक, राज्य के बालोद (Balod) जिले से जांच के लिए भेजे गए कुक्कुट (चिकन) सैंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है.
बालोद जिला के गिधाली के एक पोल्ट्री फार्म से कुक्कुट (चिकन) के 5 सैंपल 11 जनवरी को जांच के लिए भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे. जांच में पांचों सैंपल एच-5 एन-8 एविएन इनफ्लुएंजा वायरस से ग्रसित पाए गए. सैंपल की ट्रेकियल स्वाब एवं क्लोकल स्वाब की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव पायी गई है. इसको लेकर राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मार्च-अप्रैल के बीच होंगी विश्वविद्यालय के छात्रों की वार्षिक परीक्षा: शिक्षा मंत्री
सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशसंचालक पशु चिकित्सक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार संक्रमित फार्म से एक किलोमीटर परिधि क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. संक्रमित क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों का आवागमन पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया जा रहा है. इसके साथ ही आम लोगों और वाहनों के आवागमन को भी सीमित करने की कार्रवाई की जा रही है. बालोद के पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर से 10 किलोमीटर परिधि क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जा रहा है.