छत्तीसगढ़ सीमा पर महाराष्ट्र पुलिस ने खेली खून की होली, मुठभेड़ में मार गिराए 5 हार्डकोर नक्सली Police played blood Holi on Chhattisgarh border, 5 hardcore naxalites killed in encounter

इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.(सांकेतिक फोटो)

इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.(सांकेतिक फोटो)

Kanker News: छतीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) जिले से लगे महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रान्त में पुलिस (Police) को बड़ी सफलता मिली है. यहां एक मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है.

कांकेर. छतीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) जिले से लगे महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रान्त में पुलिस (Police) को बड़ी सफलता मिली है. यहां एक मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है. मारे गये नक्सलियों में दो महिला भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बस्तर कांकेर जिले से सटे गढ़चिरौली इलाके के मालेवाड़ा कुरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोब्रामेड़ा के जंगल में नक्सलियों और फोर्स के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. गढ़चिरौली महाराष्ट्र के डिप्टी एआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि खुफिया सूत्रों से सटीक जानकारी मिली थी कि खोब्रामेडा के जंगल में नक्सली हर साल की तरह टीसीओसी के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद है.

सूचना के आधार पर एएसपी मनीष कलवानिया के नेतृत्व में सी-60 कमांडोज का एक दस्ता मौके के लिये रवाना किया गया, जो तीन दिनों से ऑपरेशन पर था. बीते शनिवार को एक बार नक्सलियों से आधे घण्टे तक मुठभेड़ भी हुई और नक्सली भाग निकले. इसके बाद सोमवार को फिर करीब 60 से 70 मिनट की मुठभेड़ हुई. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की ओर भाग निकले. घटना स्थल की सर्चिंग में पुलिस को 5 नक्सलियों के शव बरामद हुये तथा मौके से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री और अत्याधुनिक हथियार बरामद की गई है. मारे गये नक्सलियों की पहचान भी कर ली गई है.

इन नक्सलियों को किया ढेर
पुलिस का दावा है कि मारे गए नक्सलियों में भास्कर मिचामी डीवीसी मेम्बर, अस्मिता,अमर,सुखदेव और सुजाता है. सभी नक्सली बड़े कैडर के बताये जा रहे है. मुठभेड़ में मारे गए नॉक्सली  हार्ड कोर नक्सली हैं, जिसकी मारे जाने से नक्सली संगठन पर बड़ा असर पड़ सकता है.  पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में सी 60 कमांडो को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी जवान सुरक्षित हैं. नक्सलियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here