छत्तीसगढ़: 60 इंस्पेक्टर DSP पोस्ट पर हो सकते हैं प्रमोट, रिपोर्ट तय करेगा ग्रेडिंग!, 60 inspectors can be promoted on DSP post, report will decide grading | raipur – News in Hindi

रिपोर्ट के आधार पर प्रमोशन हो सकता है. (Demo Pic)

इंस्पेक्टों के प्रमोशन के लिए एक रिपोर्ट भी तैयार किया जा रहा है. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक 100 से ज्यादा इंस्पेक्टों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने मंगाई है. इस गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर ग्रेडिंग तय की जा सकती है.

रायपुर. कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से किए गए लॉकडाउन (Lockdown 4.0) के बीच छत्तीसगढ़ के  पुलिसकर्मियों को एक बड़ी सौगात मिल सकती है. सूबे के 60 इंस्पेक्टों को डीएसपी (DSP) के पोस्ट में प्रमोट (Promotion) किया जा सकता है. इनमें वो अफसर भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अपनी 30 साल की नौकरी पूरी कर ली है. माना जा रहा है कि मुख्यालय की ओर से इसके लेकर तैयारी की जा रही है. मुख्यालय ने कुछ इंस्पेक्टर्स की रिपोर्ट भी मांगी है. इस रिपोर्ट क आधार पर उनका प्रमोशन हो सकता है.

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 60 इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर प्रमोट करने की तैयारी पुलिस मुख्यालय कर रही है. इनमें वो अफसर भी शामिल है जिन्होंने 30 साल की नौकरी कर ली है. अखबार के मुताबिक प्रमोशन को लेकर सब इंस्पेक्टर लेवर पर नाराजगी है क्योंकि उनके साथ सूबेदार और प्लाटून कमांडर की भी भर्ती होती है. प्रमोशन के वक्त कुछ इस्पेक्टर को डीएसपी बनाया जाता है. इसलिए 30 साल बाद भी कई इंस्पेक्टर डीएसपी लेवल तक नहीं पहुंच पाते.

रिपोर्ट तक करेगी ग्रेडिंग

इंस्पेक्टों के प्रमोशन के लिए एक रिपोर्ट भी तैयार किया जा रहा है. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक 100 से ज्यादा इंस्पेक्टों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने मंगाई है. इस गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर ग्रेडिंग तय की जा सकती है. प्रमोशन का आदेश गृह विभाग से जारी किया जाएगा. प्रमोशन की लिस्ट में 1988 से 2000 के बाद के अफसर शामिल हैं. असमानता के कारण कुछ इस्पेक्टर प्रमोशन से चूक भी सकते हैं. अखबार के मुताबिक कुछ इंस्पेक्टर 10 की नौकरी कर चुके हैं और उन्हें सैलरी डीएसपी लेवल की मिल रही है. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रेदश में डीएसपी पोस्ट पर प्रमोशन के लिए पीएससी के जरिए की गई थी. अखबार के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी ऐसे किया जा सकता है. इससे ज्यादा इस्पेक्टों को प्रमोशन भी मिल सकता है.ये भी पढ़ें: 

COVID-19: छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, तीन दिनों में मिले 34 नए केस 

वेंटिलेटर सपोर्ट में हैं पूर्व सीएम अजीत जोगी, मुश्किल वक्त में साथ खड़ी हैं रेणु जोगी 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 20, 2020, 10:45 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here