कोरोना वैक्सीन के आते ही जशपुर, सरगुजा समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इसका जोरदार स्वागत हुआ. (सांकेतिक फोटो)
छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन में आते ही उत्सवी माहौल हो गया. लोगों ने ढोल बजाकर, पटाखे फोड़कर इसका स्वागत किया. वाहन में वैक्सीन को लोगों के बीच से गुजारा गया जिसका जोरदार स्वागत हुआ.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 16, 2021, 8:12 PM IST
बताया गया कि शुक्रवार सुबह रायपुर से कोरोना वैक्सीन की पहली खेप जिले में पहुंची. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वैक्सीन की विधिवत पूजा की. इसके बाद वैक्सीन को सीएमएचओ कार्यालय में विशेष रूप से निर्मित वैक्सीन रूम में रखा गया. बताया गया है कि पहली खेप में जिले को 7 हजार 700 वैक्सीन मिली हैं.
इसके साथ ही सरगुजा और बलरामपुर जिले में भी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंचने पर ढोल नगाड़ा के साथ वैक्सीन लेकर आने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया गया. वैक्सीन की पूजा-अर्चना की गई और भंडारण केंद्रों में सुरक्षित रखवा दिया गया. शनिवार को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में सरगुजा के छह और बलरामपुर जिले के तीन केंद्रों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत कर दी गई. छत्तीसगढ़ में एक दो नहीं बल्कि कई जगहों पर कोरोना वैक्सीन का गाजे बाजे के साथ स्वागत हुआ.