छत्‍तीसगढ़: बिना बारात दूल्हा पहुंचा दुल्हन के घर, Lockdown में रचाई शादी | Marriage during lockdown in Chattisgarh without any formalities nodgm | raipur – News in Hindi

छत्‍तीसगढ़: बिना बारात दूल्हा पहुंचा दुल्हन के घर, Lockdown में रचाई शादी

इस जोड़े को सख्त नियमों के बीच शादी रचाने की अनुमति दी गई.

पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण (Corona Crisis) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. इस परेशानी के बीच संकट की इस घड़ी में भी जीवन की नई पारी शुरू करने का सिलसिला भी जारी है.

जगदलपुर. पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते (Corona Crisis) लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. इस कारण आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है, लेकिन संकट की इस घड़ी में भी जीवन की नई पारी शुरू करने का सिलसिला जारी है. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिला प्रशासन ने शादी करने के लिए तैयार जोड़ों को सख्त नियमों के बीच विवाह करने की अनुमति दी है. बीते शुक्रवार को शहर में एक परिवार को प्रशासन ने विवाह करने की अनुमति दी थी. दरअसल, जगदलपुर के कुम्हार पारा में रहने वाले नान्हन बनिक के परिवार में बेटी तूलिका का विवाह होना था. पारिवारिक मजबूरी के कारण लॉकडाउन में ही शादी कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए बनिक परिवार ने चार दिन पहले तहसीलदार मधुकर सिरमौर को आवेदन दिया.

तहसीलदार के पास पहुंचे थे 6 आवेदन
इससे पहले तहसीलदार के पास पांच और आवेदन पहुंचे थे. सभी छह आवेदनों के साथ बनिक परिवार को भी बेटी तूलिका की शादी करने की अनुमति दी गयी. अनुमति देने के दौरान तहसीलदार ने नियमों से संबंधित एक पत्र भी दिया. इसमें कहा गया कि नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्यवाई भी की जा सकती है.

संकटकाल में पूरी की गई औपचारिकताकोरोना के इस संकट काल में बेटी तूलिका का विवाह रचाने की औपचारिकता पूरी की गई. परिवार के गिनती के सदस्यों के बीच तूलिका का विवाह पूरा कराया गया. पूरे मोहल्ले में इस तरह की पहली शादी हो रही थी, जब इस मौके पर बैंड-बाजा और बाराती मौजूद नहीं थे.

नियमों के कारण नहीं पहुंच सके लोग
इस शादी के दौरान आस-पास के लोग भी नहीं पहुंच सके. इसका कारण सख्त सराकारी निर्देश थे. इस दौरान वर पक्ष अैर वघू पक्ष की ओर से कुल 17 लोग इस शादी में मौजूद रहे. लड़की के पिता नान्हन बनिक के मुताबिक सरकारी नियमों के बंधन में ही बेटी का विवाह किया गया. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस तरह से बेटी को ब्याहना पड़ेगा.

 

ये भी पढ़ें: 

पॉलिटिक्स के धुरंधर अजीत जोगी, ऐसा है ‘सपनों के सौदागर’ का राजनीतिक करियर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 10, 2020, 6:53 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here