कोरोना वायरस टीका को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)
Coronavirus Vaccine Update: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीका देने की तैयारी है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 23, 2020, 9:58 AM IST
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सूची को 30 अक्टूबर को कोविड-19 वैक्सीनेशन बेनीफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम (सीवीबीएमएस) में अपलोड किया जाएगा. इसके लिए अलग से यूजर आईडी व पासवर्ड जारी किए जाएंगे. इसके अलावा निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले अन्य गैर सरकारी संगठनों के कर्मचारियों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें भी इसका फायदा मिल सके. बता दें कि शुरुआत में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार बेहद कम थी, लेकिन बाद के दिनों में यहां भी बड़ी तादाद में लोग कोरोना से संक्रमित होने लगे.
रायपुर में कोरोना के तकरीबन 40 हजार मामले
रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई है. 240 नए संक्रमित मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी में मरीजों की संख्या 39914 हो गई है. प्रदेश में कुल 2491 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही 52 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मोत भी हुई है. बता दें कि इस प्राणघातक संक्रमण से छत्तीसगढ़ में 1681 लोगों की मौत हो चुकी है.

