छत्‍तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर Woman burnt alive by putting kerosene on protesting rape, condition critical | korba – News in Hindi

छत्‍तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले में छेड़खानी और रेप (Rape) का विरोध करने एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. पीड़ि‍ता बुरी तरह से झुलस गई है.

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़खानी और रेप (Rape) का विरोध करने पर एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. पीड़ि‍ता करीब 53 फिसदी तक झुलस गई है. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोरबा जिले के बांगो थाना के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र का यह मामला है. बांगो थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है. 28 वर्षीय पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है.

कोरबा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पोड़ी ब्लॉक के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला को जिंदा जलाने की सूचना मिली थी. इस पर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे. वहां पता चला की बीते बुधवार की रात को पीड़िता के घर युवक पहुंचे और रेप की कोशिश और छेड़खानी करने लगे. पति और बच्चे के साथ रहने वाली पीड़िता वारदात के समय घर में अकेली थी. रेप का विरोध करने पर युवकों ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उन्‍हें जिंदा जला दिया. महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.

तीन आरोपी गिरफ्तारकोरबा के एसपी अभिषेक मीणा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मामले में जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें शरद मसीह, प्रीतम पैंकरा और सरोज कुमार शामिल है. शिवनारायण और एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है. महिला करीब 53 ​फीसदी जल गई है. उसका इलाज जारी है. पुलिस मामले को सेंसिटिव मानकर जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ‌तारी गुरुवार को लंबी पूछताछ के बाद की गई. उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया है.

ये भी पढ़ें:
COVID-19: कुल पॉजिटिव 59, एक्टिव 21, आंकड़ों में जानें छत्तीसगढ़ में कोरोना के हालात

कोरोना से जंग: इन 7 बड़े फैसलों से पूरे देश में चर्चा में है ये छोटा राज्य

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 8, 2020, 8:22 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here