(प्रतीकात्मक तस्वीर)
डीएसपी लक्ष्मण चौहान (DSP Lakshman Chouhan) पिछले कई दिनों से कोरोना (Coronavirus) के चलते रायपुर एम्स (AIIMS Raipur) में एडमिट थे.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 24, 2020, 10:21 AM IST
35,850 मरीज उपचाराधीन
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,82,825 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 93,351 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 56,773 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 35,850 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 728 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 29,896 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 347 लोगों की मौत हुई है.
कोविड-19 का इलाज कर रहे अस्पतालों को चेतावनीऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड-19 का इलाज कर रहे अस्पतालों को चेतावनी दी है कि संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अगर वे निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे लेते हैं तो उन्हें उपचार के लिए दी गयी अनुमति निरस्त की जा सकती है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया, ‘‘निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 मरीजों से इलाज के लिए शासन द्वारा पूर्व निर्धारित शुल्क से ज्यादा धन लेने की शिकायत मिलती है तो उन्हें इस बीमारी के इलाज के लिए दी गई अनुमति निरस्त की जा सकती है.’’ (इनपुट-आदित्य)