जशपुर के पत्थलगांव में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से गैंगरेप, दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप के आरोपी फरार छह अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप के आरोपी फरार छह अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

आरोपियों की पिटाई से पीड़ित छात्रा का सहपाठी बेहोश गया और जिसके बाद पांच लोगों ने नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, बाद में पीड़ित छात्रा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 3, 2021, 10:40 PM IST

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur) जिले में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से बर्बरतापूर्वक गैंगरेप (Gangrape) करने का मामला सामने आया है. घटना पत्थलगांव इलाके के छिंदबहरी जंगल की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं छह अन्य आरोपी वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक फरार हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक दो फरवरी को स्कूली छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ स्कूल से घर वापस लौट रही थी. रास्ते में भूख लगने पर वो अपने पास में रखे टिफिन को लेकर लंच करने साथ वाले जंगल में चले गए. यहां चुरेलझरिया निवासी नौ युवकों, जिनमें से कुछ नाबालिग थे, ने दोनों के साथ मारपीट की. पिटाई से  पीड़िता का सहपाठी बेहोश गया और जिसके बाद आरोपियों में से पांच लोगों ने नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, बाद में पीड़ित छात्रा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई.

पीड़िता की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस फौरन घटनास्थल की ओर रवाना हो गई. पुलिस में दो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण (हिरासत) में लिया है. इसके अलावा एक मूक-बधिर आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. इस तरह पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है. हालांकि वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छह आरोपी अब भी फरार हैं. पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालाजी राव सोमावार का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here